फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

लापता कोटेदार बिल्हौर में मिला,चालक गायब

Mon, 29 Nov 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र से 26 नंबवर की रात लापता हुआ कोटेदार रविवार को बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र की आरौल चौकी में मिला। पुलिस ने उसे हरदोई लेकर आई। जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया। पूछताछ के दौरान पुलिस को अभी तक कोटेदार से कोई खास सुराग नहीं मिला है। उसका साथी चालक अभी तक लापता है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवथाना निवासी सभाजीत सिंह उर्फ गुड्डू (32) कोटेदार है। पिता यदुनंदन सिंह के मुताबिक 26 नंबवर की रात गुड्डू सिंह चालक गयादीन (35) के साथ भिठरिया गांव से दावत खाकर बाइक से घर आ रहा था। आरोप था कि देर रात गुड्डू सिंह ने चचेरे भाई अनुरुद्ध सिंह को फोन किया था। बताया था कि गांव से कुछ दूरी पर भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला के पुत्र जितेंद्र शुक्ला, ग्राम प्रधान अर्चना शुक्ला, प्रधान के पति सुधीर शुक्ला, सुधाकर तिवारी, अजीत सिंह, साहबलाल ने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर कर फायरिंग की है। इसके बाद फोन कट गया था और दोनों लापता थे।
विज्ञापन

पुलिस को उसकी बाइक सड़क के किनारे पड़ी मिली थी। पिता की तहरीर पर भाजपा नेता के पुत्र समेत छह लोगों के विरूद्ध जानलेवा हमला आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की पांच टीमें दोनों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान रविवार की देर रात कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र की आरौल चौकी में गुड्ड़ू सिंह के होने की सूचना मिली। पुलिस रात में उसे हरदोई लेकर आई। पूछताछ कर पुलिस ने सुबह जिला चिकित्सालय में डॉक्टरी परीक्षण और मानसिक जांच कराई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के अभी तक गुड्डू सिंह उक्त लोगों पर आरोप लगा रहा है। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि गुड्ड़ू सिंह के साथी चालक का अभी पता नहीं चल सका है। पूछताछ में वह कुछ नहीं बता पा रहा है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed