फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

कोटेदार और ग्रामीणों में विवाद, पुलिस ने कराया समझौता

Sun, 26 Sep 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव में रविवार दोपहर राशन लेने गए ग्रामीणों का घटतौली को लेकर कोटेदार से विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख कोटेदार ने यूपी 112 पर फोन किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के आने के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया है।
विज्ञापन

जफरपुर स्थित कोटे पर राशन लेने पहुंचे कार्डधारकों ने कोटेदार पर 35 किलोग्राम के बजाय 32 किलोग्राम राशन देने व 85 रुपये की जगह 100 रुपये लिए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर कार्डधारकों व कोटेदार जगदीश प्रसाद के बीच विवाद होने लगा। कार्डधारकों के मुताबिक इसी बीच वहां आए कोटेदार के भाई शिव सागर ने कार्डधारकों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख कोटेदार ने यूपी 112 पर कॉल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्डधारक कार्ड धारक श्याम सुंदर, राजकुमार, उदय, अरुण, रामसागर, हरिराम व नवल किशोर आदि ने कोटेदार पर घटतौली व उसके भाई पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहीं कोटेदार ने भी कार्डधारकों पर विवाद करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद पुलिस कोटेदार के भाई शिव सागर व कार्डधारक श्याम सुंदर व राजकुमार आदि को थाने ले गई। कार्डधारकों को थाने ले जाए जाने से नाराज ट्राली में भरकर लगभग 25-30 ग्रामीण थाने पहुंच गए। पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों का समझौता कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस पर कोटेदार के दबाव में आकर समझौता कराने का आरोप लगाया है। वह अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत करेंगे। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया है मामला संज्ञान में है। राशन लेने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। वहीं पूर्ति निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया सोमवार को जफरपुर जाकर पूरे मामले की जांच करेंगे। अगर ग्रामीणों को कम राशन दिया जा रहा है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed