{"_id":"614a236d8ebc3edadd1cd7ee","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6536116180","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव से लापता युवक का शव चौथे दिन गांव से 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप से इनकार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी शेर सिंह (35) 18 सितंबर से लापता था। सोमवार की सुबह उसका शव गांव से 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों को गन्ने के खेत से बदबू महसूस हुई। इस पर गन्ने के खेत के अंदर घुसे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि शेर सिंह शराब पीने का आदी था। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। जिससे वह बिना बताए घर से निकल गया था। दूसरे दिन परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से परिजन खोजबीन कर रहे थे। परिजनों ने आरोप से इनकार किया है। बताया कि शेर सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी व एक बेटा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक महेशचंद्र ने बताया कि युवक नशे का आदी था। बताया कि जंगली जानवरों ने शव को नोचा था। इससे शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।