{"_id":"6148c4568ebc3e84885ad2e3","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp653374632","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद होने से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद होने से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहसार में रविवार रात पति से विवाद होने के बाद महिला ने फांसी लगा ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहसार निवासी तहसीन (30) का रविवार को पति शमीम से बच्चों को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद शमीम घर से निकल गया। इसके बाद तहसीन ने कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव लटकता देखा। परिजनों के शोर मचाने पर शमीम मौके पर आ गया।
शमीम ने घटना की सूचना मृतका के मायके कछौना के ग्राम कलौली में दी। मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि तहसीम की शादी को 13 हो चुके हैं। उसके एक बेटी सिमरन व दो बेटे हैं। मायके पक्ष के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि पति से विवाद होने से नाराज होकर महिला ने खुदकुशी की है।