फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

संदिग्ध हालात में आग लगने से जिंदा जल गया बीमार किसान

Mon, 20 Sep 2021 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम इकसई में पिछले ढाई माह से बीमार किसान की संदिग्ध हालात में आग लगने से जलकर मौत हो गई। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माना जा रहा है कि जलती बीड़ी से आग लग गई और बीमार होने के कारण किसान मौके से भाग नहीं सका।
विज्ञापन

ग्राम इकसई निवासी शिवदयाल (50) गांव के बाहर बने मकान में रहता था। वह खेती करता था। शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे मकान से आग की लपटें उठती दिखाईं दीं तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी शिवदयाल के भाई नरेश पाल को दी। आनन फानन ही नरेश अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और आग बुझाई, लेकिन तब तक शिवदयाल की जलकर मौत हो चुकी थी। चारपाई बरामदे में पड़ी थी और बिस्तर समेत शिवदयाल जल चुका था। भाई के मुताबिक शिवदयाल पिछले ढाई माह से बीमार था और अकेले ही रहता था। उसकी पत्नी की मौत लगभग 20 वर्ष पहले हो गई थी। कोई बच्चे नहीं हैं। नरेश का कहना है कि शिवदयाल बीड़ी पीता था। आशंका है कि जलती बीड़ी से आग लग गई और बीमार होने के कारण वह मौके से हट नहीं सका। माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed