{"_id":"614381568ebc3eb3b44da002","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp652583921","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब काटकर घर से नगदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब काटकर घर से नगदी व जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। एक अन्य मकान में भी चोरी का प्रयास किया।
ग्राम नेवादा निवासी सोनू दिल्ली में एक नमकीन फैक्ट्री में मजदूरी करता है। गांव में स्थित उसके मकान में पत्नी व अन्य परिजन रहते हैं। बुधवार की रात चोरों ने उसके मकान की पीछे की दीवार में नकब लगा दी। कमरे में घुसकर बक्से और सूटकेस में रखे लगभग एक लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर और 20000 रुपये चोरी कर लिए। गुरुवार की सुबह सोनू के पिता राम शंकर ने कमरा खोलने का प्रयास किया तो अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मकान के पीछे खेतों में खाली सूटकेस और कपड़े पड़े मिले। सोनू के पड़ोस में रहने वाले गिरीश चंद्र के मकान में भी चोरों ने नकब लगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एसओ रमेश वर्मा ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।