{"_id":"613f82b98ebc3ea6a9531ebe","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp651971943","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम अदिलापुर में सोमवार की दोपहर विवाहिता का शव कमरे में रस्सी के फंदे से पर लटकता मिला। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हैं। वहीं गांव में घरेलू कलह के चलते खुदकुशी करने की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम अदिलापुर निवासी रूबी (23) का शव सोमवार की दोपहर घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से फांसी पर लटकता मिला। घटना के समय घर के बाहर बैठे परिजनों को बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर कमरे की तरफ गए परिजनों ने रूबी का शव फांसी पर लटकता देखा। परिजनों के शोर मचाने पर पति सतेंद्र व आसपास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना रूबी के मायके शाहाबाद के नगला भानपुर निवासी पिता देशराज को दी। सूचना मिलने पर देशराज अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। रूबी के पिता ने अभी आरोप से इनकार किया है। बताया कि उसने डेढ़ वर्ष पूर्व बेटी की शादी की थी। छह माह का एक बेटा है। दोनों पक्षों के लोगों घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं जबकि गांव में घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की चर्चा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने खुदकुशी की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।