फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

पूर्व सभासद ने पुलिस कर्मियों पर लगाया पिटाई का आरोप

Mon, 13 Sep 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
सीओ सिटी से मिलकर आए पूर्व सभासद अवधेश गुप्ता व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। नगर पालिका परिषद के दो बार सभासद रह चुके अवधेश गुप्ता ने कथित पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शहर के संभ्रांत लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को संबोधित ज्ञापन उन्होंने सीओ सिटी को सौंपा। सीओ सिटी ने पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

पूर्व सभासद अवधेश गुप्ता पूर्व में छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। नुमाइश चौराहा के निकट उनकी परचून की दुकान है। आरोप है कि 10 सितंबर की रात लगभग नौ बजे वे अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान सफेद रंग की जीप से आए तीन चार लोगों ने कौशलपुरी के रहने वाले दो लड़कों को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पर जीप सवार लोग उन्हें उठाकर शहर कोतवाली ले गए। आरोप है कि शहर कोतवाली में उनकी कथित पुलिस कर्मियों ने पिटाई की। इससे उनका बायां हाथ टूट गया। पूरे मामले में आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। ज्ञापन देने के दौरान सभासद अमित त्रिवेदी रानू, आदेश प्रताप सिंह, शुभम लोहिया, अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed