{"_id":"6138b72e8ebc3e679d6d2713","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6508517134","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा करने व बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को अगवा करने व बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडरपुर (हरदोई)। युवती को अगवा कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। युवती 15 अगस्त से लापता थी और छह सितंबर को खुद ही लौटी थी। युवती ने मामा के लड़के उसके साथियों पर आरोप लगाया है।
थाना माझिला क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी 15 अगस्त को घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब बेटी का कहीं पता नहीं चला तो उसके बेटे ने थाने में बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया कि छह सितंबर को बेटी स्वयं घर वापस आ गई। बेटी ने बताया कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम जलपापुर निवासी मामा का बेटा सचिन पाठक 15 अगस्त को घर आया था। देर रात दरवाजा खोलते ही सचिन ने तमंचे के बल उसे जबरन पास खड़ी कार में बैठा लिया और साथ ले गया।
विज्ञापन
बताया कि कार में उसके साथ ही चार अन्य लोग भी सवार थे। बेटी ने बताया कि सचिन ने कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। अगले दिन होश में आने पर उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। जहां आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपियों ने कुछ अश्लील फोटो भी खींचे, इन फोटो के बल पर उसे ब्लैकमेल किया और घर से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। बताया कि मौका मिलने पर वह किसी से वहां से भाग कर घर आई। प्रभारी एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।