{"_id":"6137a4528ebc3ef1634ad3dc","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp650783790","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे पड़े मिले शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे पड़े मिले शिक्षक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में सड़क किनारे शिक्षक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अगौलापुर निवासी अतुल कुमार यादव (28) एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को अतुल अपने घर से नयागांव निवासी साढू राजेंद्र यादव के घर जाने की बात कहकर निकला था। मंगलवार दोपहर में देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बंजर बाबा के निकट बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई और अतुल को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे लेकर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार में पत्नी और एक पुत्री है। प्राथमिक जांच में जहर खाने के कारण मौत होने की बात सामने आई है।