{"_id":"6134ff3a8ebc3e7a211317aa","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp650359023","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता सगी बहनें 13 दिन बाद शादी कर लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता सगी बहनें 13 दिन बाद शादी कर लौटीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद (हरदोई)। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीती 24 अगस्त को शौच के लिए निकलीं सगी बहनें 13वें दिन शादी कर कोतवाली पहुंच गईं। कोतवाली में दोनों बहनों ने खुद को बालिग बताते हुए अपने-अपने प्रेमी से आर्य समाज मंदिर में शादी कर लेने का दावा किया। खास बात यह है कि दोनों बहनों ने जिन युवकों से शादी की है वे भी आपस में सगे भाई हैं और इस लिहाज से दोनों बहनें भी अब देवरानी-जेठानी हो गईं हैं।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (26) की शादी सात वर्ष पहले मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके तीन वर्ष की एक बेटी भी है। बीती 22 अगस्त को रक्षाबंधन पर वह मायके आई थी। 24 अगस्त की सुबह वह छोटी बहन (23) के साथ शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद दोनों का पता नहीं चल सका। पिता ने ग्राम नगला कल्लू निवासी दो लोगों के विरुद्ध युवतियों को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की छानबीन में लगी थी।
रविवार को दोनों बहनें शाहाबाद कोतवाली पहुंचीं और खुद को बालिग बताते हुए अभिलेख दिखाए। साथ ही पुलिस को यह भी बताया कि दोनों ने शादी कर ली है। नगला कल्लू निवासी जिस व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उससे विवाहित बहन और उसके छोटे भाई से दूसरी बहन ने आर्य समाज मंदिर में शादी करने का दावा किया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पूरा प्रकरण संज्ञान में है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।