{"_id":"612e6d748ebc3e74e77fc3b0","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp649380344","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक में हो गई चोरी, तहरीर के लिए झगड़ रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक में हो गई चोरी, तहरीर के लिए झगड़ रहे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भरखनी ब्लाक मुख्यालय परिसर के सहायक विकास अधिकारी कक्ष में ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। चोरी की घटना को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। जब इसकी पड़ताल की गई, तो पता चला कि चोरी की तहरीर दर्ज कराने के लिए ब्लाक के अफसर चिट्ठी चिट्ठी खेल रहे हैं। घटना के सात दिन बाद भी पुलिस को तहरीर ही नहीं दी गई है।
पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भरखनी ब्लाक मुख्यालय है। बीती 22 और 23 अगस्त के अवकाश के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत पदम कुमार पाठक के कार्यालय कक्ष से इनवर्टर, बैट्री, प्रिंटर, यूपीएस और सिलिंग फैन चोरी हो गया। 24 अगस्त को इसकी जानकारी पदम पाठक ने लिखित रूप से खंड विकास अधिकारी प्रमेंद्र कुमार पांडेय को दी। इस पर बीडीओ ने एडीओ पंचायत को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। इसी तरह मनरेगा कंप्यूटर कक्ष से भी इसी अवकाश में इनवर्टर और बैट्री चोरी हो गई। इसकी भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश बीडीओ ने एडीओ पंचायत को दिए। एडीओ ने बीडीओ को पत्र लिखकर बताया कि कार्यालयाध्यक्ष खंड विकास अधिकारी होता है इसलिए रिपोर्ट भी उन्हीं को दर्ज करानी चाहिए। बहरहाल अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पाली के प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह का कहना है कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
ऐेसे चिट्ठी-चिट्ठी खेल रहे अधिकारी
- 24 अगस्त को एडीओ पंचायत और कंप्यूटर ऑपरेटर ने बीडीओ को चोरी की घटना से लिखित रूप में अवगत कराया।
- 24 अगस्त को ही बीडीओ ने एडीओ पंचायत को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
- 25 अगस्त को एडीओ पंचायत ने बीडीओ को पत्र भेजा कि एफआईआर बीडीओ को दर्ज करानी चाहिए, क्योंकि बीडीओ कार्यालयाध्यक्ष हैं।
- 26 अगस्त को बीडीओ ने एडीओ पंचायत को पत्र लिखा कि एफआईआर दर्ज कराएं अन्यथा चोरी के सामान की वसूली प्रस्तावित कर दी जाएगी।
- 31 अगस्त को फिर एडीओ ने बीडीओ को पत्र लिखकर दबाव न बनाने को कहा। साथ ही एफआईआर खुद बीडीओ से ही दर्ज कराने के लिए कहा।