फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

पांच अपात्रों से रिकवरी की नोटिस जारी

Wed, 25 Aug 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। हरपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत सतौथा में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य के लिए दी गई पहली किस्त की रिकवरी की जाएगी। खंड विकास अधिकारी ने संबंधित पांचों अपात्रों को नोटिस जारी कर रिकवरी की राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। पांचों अपात्रों से चालीस चालीस हजार रुपये की रिकवरी होनी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित पात्रों को मकान बनवाने के लिए एक लाख बीस हजार रुपये की सहायता दी जाती है। तीन किस्तों में दी जाने वाली सहायता में पहली चालीस हजार रुपये, दूसरी सत्तर हजार रुपये की और तीसरी दस हजार रुपये की होती है। वित्तीय वर्ष 2020-21में 32 लोगों को सतौथा में लाभांवित किया गया था। जनवरी में सीडीओ से शिकायत दर्ज कर बताया गया था कि पांच अपात्रों को भी लाभ दे दिया गया। तत्कालीन सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जांच टीम ने शकुंतला, नन्हीं, सीमा देवी, पिंकी और काशीराम को अपात्र पाया था। इसके बाद इन सभी से रिकवरी किए जाने का निर्णय हुआ था। इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी डॉ. संतोष वर्मा ने उक्त पांचों अपात्रों से रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। पांचों को पहली किस्त ही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed