{"_id":"61263bea8ebc3e7f42300813","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp648064532","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकनाचूर हो गई थीं पसलियां, फेफड़ा औरलीवर भी फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकनाचूर हो गई थीं पसलियां, फेफड़ा औरलीवर भी फटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलपुर में किसान की मौत पसलियों के चकनाचूर हो जाने के साथ ही फेफड़े और लीवर फटने के चलते हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद यह साफ हो गया है कि किसान की पीट पीटकर हत्या की गई है, लेकिन वजह और आरोपियों को लेकर पुलिस उलझी हुई है।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलपुर निवासी शिवप्रसाद (35) सोमवार की देर शाम घर के सामने बने हाते में बेहोश पड़ा मिला था। परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई थी। मृतक के चचेरे भाई विष्णु की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट है कि किसान की पसलियां चकनाचूर होने और फेफड़े व लीवर फट जाने के कारण मौत हुई है। इससे यह भी पता चलता है कि लात घूसों से बेरहमी से की गई पिटाई ही किसान के लिए जानलेवा साबित हुई। पुलिस भी शरीर पर मिली चोटों के बारे में विशेषज्ञों से राय लेकर सबूत जुटा रही है। प्रभारी निरीक्षक महेश पांडेय ने बताया कि शरीर पर मिलीं चोटों की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।