{"_id":"612281dc8ebc3e79df33b2f8","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6476269190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, छह बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, छह बाइकें बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज (हरदोई)। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों शातिर वाहन चोर निकले। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर क्षेत्र के एक जंगल से पांच अन्य बाइकें बरामद कीं। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर पुलिस टीम कोथावां संडीला मार्ग पर नगवा मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को गतिविधि संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में इन लोगों ने अपने नाम हरीराम निवासी ग्राम मवई धमियाना थाना औरास जनपद उन्नाव व गौरव उर्फ गौलू निवासी बजीरबाग थाना शहादतगंज जनपद लखनऊ बताया। युवकों के पास से कब्जे में ली गई बाइक की जांच की गई तो उसका चेचिस नंबर रेती से घिसा मिला। इस पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो इन लोगों ने वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की।
कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि इन लोगों की निशानदेही पर क्षेत्र के डांडिया जंगल से चोरी की पांच बाइकें और बरामद की गईं। बताया कि जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ है कि आरोपी शातिर बदमाश व वाहन चोर हैं। आरोपी गौरव उर्फ गोलू पर पहले से पांच व हरिराम पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों पर ये मामले संडीला, बेनीगंज व लखनऊ के अलग अलग थानों में दर्ज हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।