{"_id":"6122303c8ebc3e79a8637bc2","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6475060155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, सात बाइकें भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, सात बाइकें भी बरामद
विज्ञापन
थाने में खड़ी बरामद की गई बाइकें। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मझिला पुलिस ने दो अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। ये वाहन शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी से चोरी किया गए थे।
मझिला के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ सलेमपुर पुल पर शनिवार आधी रात के बाद वाहनों की तलाशी का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो लोग पुलिस टीम को देखकर वापस जाने की कोशिश करने लगे और इसी प्रयास में गिर गए। शंका होने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और बाइक की चेचिस व इंजन नंबर का मिलान किया गया तो अंतर मिला। हिरासत में लिए गए मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी निवासी राम रहीस और सलेमपुर मजरा पलियादेव निवासी नब्बू से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों ने बाइक चोरी की होने की बात कही। साथ ही पिछले कुछ वर्षों में कई बाइक चोरी किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की सात बाइक बरामद कर लीं। बरामद की गई बाइक में से दो शहर कोतवाली हरदोई, शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर की एक, थाना कांठ की एक और कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र से एक बाइक चोरी की गई है। लखीमपुर जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र से भी चोरी हुई एक बाइक बरामद हो गई है। एक बाइक की जानकारी जुटाई जा रही है।
इनसेट