फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

माइनर में उतराता मिला बोरिंग मिस्त्री का शव

Sun, 22 Aug 2021 04:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
घटनास्थल पर मृतक की पत्नी अनीता से पूछतांछ करते प्रभारी निरीक्षक राय सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावा थाना क्षेत्र में जल्लापुर पुलिया के पास रविवार की सुबह बोरिंग मिस्त्री का शव माइनर में पड़ा मिला। शव की आंख में गंभीर चोट का निशान मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी प्रदीप (35) बोरिंग मिस्त्री था। रविवार की सुबह प्रदीप का शव टड़ियावां थाना क्षेत्र के जल्लापुर पुलिया के पास माइनर में पड़ा मिला। उधर, से गुजरे ग्रामीणों ने माइनर में शव देखा तो पुलिस और प्रदीप के घर वालों को सूचना दी। पुलिया पर उसकी चप्पलें व साइकिल पड़ी मिलीं। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। पिता बाबूराम ने बताया कि शनिवार को प्रदीप उसके साथ पर्डी गांव में बोरिंग करने गया था। देर शाम वह अकेला घर चला आया। प्रदीप उससे थमरवा की बाजार कर घर आने की बात कहकर वहीं रुक गया। देर शाम घर न आने पर परिजनों ने उसे फोन किया तो फोन बंद मिला। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

प्रदीप के परिवार में पत्नी अनीता के अलावा दो बेटे व तीन बेटियां हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि प्रदीप शराब का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब से दो हजार रुपये गायब
माइनर में मिले प्रदीप के शव को लेकर परिजन व ग्रामीण तरह तरह की अटकलें लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि प्रदीप के पास से दो हजार रुपये थे, जो मौके पर नहीं मिले। इसके साथ उसकी आंख में चोट का निशान मिलने पर परिजन प्रदीप की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस बात को सिरे से नकार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed