{"_id":"61156ce28ebc3e795415fd8c","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6459154117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली में सराफ से हुई लूट का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली में सराफ से हुई लूट का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए बसंत और बृजेश से पूछताछ करते एसपी अजय कुमार। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में बीती दो अगस्त को बाइक सवार सराफ से हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। लूट में शामिल रहे दो अंतरजनपदीय बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूटे गए जेवरात में से लगभग एक लाख रुपये का सामान बरामद कर लिया है। गैंग के सरगना समेत तीन लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई कर संपत्ति जब्त कराई जाएगी।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी अजय कुमार ने बताया कि पाली कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी अमरनाथ रस्तोगी से सफेद कार सवार बदमाशों ने दो अगस्त को जेवरों से भरा पिट्ठू बैग लूट लिया था। घटना का खुलासा करने के लिए पाली कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी और सर्विलांस की टीम भी लगाई गई थी। एसपी ने बताया कि गुरुवार को पाली पुलिस ने सरसई सीमा से एक कार को रुकवाया। इससे बृजेश निवासी डेहरा और बसंत निवासी सरसंडा थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान इनके तीन साथी जिनमें गैंग का सरगना प्रदीप वर्मा भी शामिल है, फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस का दावा है कि बरामद कार से ही वारदात की गई है।
एसपी ने बताया कि शातिर लूट की घटनाओं को अंजाम देने से पहले कई दिन तक रेकी भी करते हैं। एसपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई कार, सराफ अमरनाथ रस्तोगी का पिट्ठू बैग, लगभग एक लाख रुपये के जेवर, एक तमंचा और दो कारतूस आरोपियों से बरामद हुए हैं। पूरे गैंग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एक विशेष टीम गठित कर गैंग के अन्य शातिरों और इनके द्वारा अंजाम दी गईं वारदात का पता लगाया जा रहा हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में घटनाओं का पता कर रही पुलिस
पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर यूपी से पहले हरियाणा में भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस टीम इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। कार भी हरियाणा से ही खरीदी गई थी। कार बसंत की है। प्रभारी निरीक्षक पाली बेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि बसंत की कार की किस्तें नहीं जमा हो पा रहीं थीं, इसलिए वह भी गैंग में शामिल हो गया।