{"_id":"610d7b048ebc3ec3e71601e4","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp644737151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली के एक उपनिरीक्षक समेत 14 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली के एक उपनिरीक्षक समेत 14 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पाली थाने में तैनात उपनिरीक्षक समेत 14 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एक साथ एक ही थाने के पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होने पर महकमे में खलबली मच गई है। दो दिन पहले भी एसपी ने पाली थाने के ही दो उपनिरीक्षकों समेत पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था।
पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने पाली थाने पर एसपी की निगाह बुधवार रात ही निरीक्षण के दौरान टेढ़ी हो गई थी। बुधवार आधी रात के बाद ही एसपी ने थाने से लौटकर पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। कुछ और लोगों पर भी कार्रवाई करने के संकेत एसपी ने दिए थे।
शुक्रवार को पाली थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह, मुख्य आरक्षी विजय सिंह और कन्हैयालाल शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा सिपाही सहदेव सिंह, अंकित कुमार यादव, महेशचंद्र, अवधेश कुमार, अंकित तोमर, मोंटी कुमार, राहुल कुमार, अंकित कुमार, अनिल कुमार, और महिला सिपाही निक्की व सोनम राणा को भी लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
कहीं लापरवाही तो नहीं बनी कार्रवाई की वजह
यूं तो पाली थाने से लाइन हाजिर किए गए पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की वजह अधिकृत तौर पर प्रशासनिक बताई गई है, लेकिन पर्दे के पीछे लापरवाही की बात सामने आई है। पाली थाना परिसर में नाबालिग का निकाह कराए जाने के मामले में कार्रवाई की चर्चा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि युवती बालिग है। इसके अलावा 30 जुलाई की रात भगवंतपुर में किराना व्यापारी की गोदाम से चोरी के मामले में 31 जुलाई को हिरासत में लिए गए युवक के थाने से भाग जाने का मामला भी कार्रवाई की वजह बना है। पाली-रूपापुर मार्ग पर सराफ के साथ हुई लूट की घटना भी कार्यवाई की वजह मानी जा रही है।
इन्हें दी गई तैनाती
पाली थाने में हुई कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों की तैनाती भी पाली थाने में की गई है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक नेपाल सिंह और सुशील कुमार सिंह को पाली थाने भेजा गया है। शाहाबाद कोतवाली में तैनात सिपाही शादाब हुसैन, महिला सिपाही हिमांशी चौधरी और शिखा को पाली थाने में तैनाती दी गई है। कोतवाली शहर में तैनात सिपाही मोनू और ताहिर हुसैन, बिलग्राम में तैनात अक्षय खोखर, मझिला में तैनात अवनेश कुमार, पिहानी में तैनात अनिल कुमार और शाहाबाद में तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार उपाध्याय को पाली में तैनाती दी गई है। देहात कोतवाली में तैनात संतोष कुमार यादव को भी पाली भेजा गया है।