{"_id":"610984fd8ebc3ebb722e48c1","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6441361160","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति पर हमले में चार पर रिपोर्ट, एक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के पति पर हमले में चार पर रिपोर्ट, एक को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गोसवां गांव की प्रधान के पति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गांव की ही पूर्व प्रधान के पति समेत नेवादा महमूद निवासी चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोसवा की प्रधान रामगुनी के पति व उनके प्रतिनिधि जयराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे तीन दिन पूर्व गांव के मजरा नेवादा महमूद गए थे। वहां मौजूद वसीक ने जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे वे गांव निवासी लालबहादुर के साथ बाइक से मल्लावां जा रहा था। मल्लावां रोड पर नहर पुल के पास वसीक उसके साथी अतीक उर्फ मुकुम, हारुन व ग्राम गोसवा निवासी पूर्व प्रधान के पति अनुज उर्फ लट्टू ने उसे रोक लिया। अनुज के उकसाने पर वसीक ने उसकी तरफ तमंचा तानकर फायर कर दिया, लेकिन यह मिस हो गया। जयराम ने बताया कि वह वहां से किसी तरह भाग कर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वसीक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए।
कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वसीक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गोसवा गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि जयराम की तहरीर पर पुलिस ने नेवादा महमूद गांव निवासी तीन लोगों समेत गोसवां निवासी पूर्व प्रधान के पति अनुज कुमार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। पूर्व प्रधान के पति अनुज कुमार ने बताया कि इस बार भी उनकी पत्नी प्रधान पद का चुनाव लड़ी थीं, जिसको लेकर आरोपी उनसे रंजिश मानता है। उन्हें रंजिशन फंसाया जा रहा है। जबकि घटना के वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे। बताया कि जहां की घटना दर्शाई गई है वहां बाजार लगी हुई थी। वह प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग करेंगे।