{"_id":"610983958ebc3ec1c02dc3e2","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6441326178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरी महादेवा निवासी युवक की पत्नी की संदिग्ध हालात में सोनीपत में मौत हो गई। शव लेकर युवक गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। पति ने जहर खाने के कारण मौत हो जाने की बात कही, जबकि मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने साजिश के तहत जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कटरी महादेवा निवासी महेश कुमार पिछले कई वर्ष से सोनीपत में रहकर एक बर्तन बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। ढाई वर्ष पहले उसका विवाह गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुलवी बैरिया निवासी बविता देवी (21) के साथ हुआ था। बविता भी सोनीपत में एक फैक्ट्री में काम करती थी। शादी के बाद दोनों सोनीपत के ही कुंडली इलाके में रहने लगे थे।
सोमवार रात महेश अपनी पत्नी बविता देवी का शव लेकर प्राइवेट एंबुलेंस से अपने गांव पहुंचा। यहां परिजनों और पुलिस को उसने बताया कि बविता ने जहर खाकर जान दे दी है। घटना की सूचना मायके वालों को भी दी गई। बविता का भाई शोरू साहनी मंगलवार को गांव पहुंचा और उसने मृतका के पति व अन्य ससुरालीजनों पर साजिश के तहत जहर देकर बविता की हत्या करने का आरोप लगाया। बिलग्राम कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।