{"_id":"6106dabe8ebc3e83f64fcb7a","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp643739521","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेल कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेल कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भोरापुर निवासी युवक ने देर रात गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह उसका शव फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होने व युवक के इससे परेशान होने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम भोरापुर निवासी अनिल (23) का शव रविवार की सुबह गांव के बाहर बाग में एक पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। आसपास के लोगों ने शव लटकता देख इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। अनिल की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अनिल पांच भाइयों में दूसरे नम्बर का था, वह खेती करता था। उसकी शादी एक साल पहले लखीमपुर के थाना पसिगवां के ग्राम मियांपुर निवासी जूली के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों में पटरी नहीं खाती थी। अभी कुछ दिन पहले अनिल की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। प्रसव के तीसरे दिन ही जूली बच्ची को लेकर मायके चली गई थी। जहां नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बताया कि अनिल के काफी कहने पर उसकी पत्नी वापस आई थी। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात फिर से दोनों में काफी कहासुनी हुई। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ वीएम त्रिपाठी ने बताया कि युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।