{"_id":"6104482b8ebc3ef75a5e874c","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6433747168","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर और युवती ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर और युवती ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला महमंद में गुरुवार को निकाह से पहले किन्नरों द्वारा उठाया गया युवक बाजार जाने का बहाना बनाकर भाग निकला। इसके बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया। कन्नौज निवासी किन्नर ने युवक पर धोखा देकर भाग जाने और परिजनों के साथ मिलकर लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। इससे इतर जिस युवती से युवक का निकाह हो रहा था उसने भी शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए युवक के विरुद्ध तहरीर दी है।
कन्नौज जनपद के कांशीराम कालोनी निवासी एक किन्नर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले तीन वर्ष से उसके संबंध शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी युवक के साथ हैं। आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह अल्हापुर तिराहे पर इस युवक ने अपने तीन और परिजनों के साथ घेरकर उसे मारापीटा, सोने के कुंडल, जंजीर और 25 हजार रुपये छीन ले गए। उधर, दूसरी ओर कस्बा निवासी एक युवती ने भी युवक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। युवती का कहना है कि वह आरोपी युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अब आरोपी शादी नहीं कर रहा है। उसने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।