फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

निकाह से पहले किन्नरों का हंगामा, दूल्हे को ले गए साथ

Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला महमंद में एक निकाह के दौरान किन्नरों ने हंगामा कर दिया। दूल्हा बने युवक के साथ पूर्व में शादी हो जाने की बात कहकर किन्नर उसे अपने साथ ले गए। हंगामे के दौरान बराती व अन्य लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी एक युवक का निकाह मौलागंज निवासी एक युवती के साथ कई माह पहले तय हुआ था। इसके बाद युवक निकाह करने से टालमटोल करने लगा। बुधवार को युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत सरदारगंज पुलिस चौकी में की तो चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की। गुरुवार को निकाह होने की बात तय हुई। महमंद में एक आवासीय परिसर में निकाह की तैयारी चल रही थी। बराती और जनाती भी पहुंच चुके थे। इसी दौरान दो वाहनों से कन्नौज जनपद के 10 किन्नर वहां पहुंच गए और निकाह न करने देने की धमकी देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इन लोगों का कहना था कि युवक पर 53 हजार रुपये खर्च कर चुके हैं। एक किन्नर ने युवक के साथ पूर्व में ही शादी किए जाने की बात भी कही। यह सब देख मौके से बराती-जनाती इधर-उधर हट गए। किन्नरों के तेवर देख युवक भी उनके साथ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed