{"_id":"61004a938ebc3e67000905ef","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp642790174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडा विक्रेता की हत्या में बहन के पति समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडा विक्रेता की हत्या में बहन के पति समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के बस अड्डे पर अंडा विक्रेता की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक की बहन के ससुर को जेल भेज दिया गया है, जबकि पति और दो देवरों की तलाश पुलिस कर रही है।
कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी अनस (20) सोमवार को पिता की बस अड्डे के निकट स्थित अंडे की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसकी बहन शोएबा के ससुर हरई निवासी मुईन खां ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर अनस की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुईन को गिरफ्तार कर लिया था।
देर रात पुलिस ने मृतक के पिता शकील की तहरीर पर पुत्री शोएबा के ससुर मुईन, पति मुदस्सिर, देवर मुवस्सिर व दानिश के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शकील के मुताबिक न्यायालय में चल रहे दहेज उत्पीड़न के मामले में सुलह समझौता और पुत्री शोएबा की विदा करने से मना करने पर इन लोगों ने अनस की गोली मारकर हत्या कर दी। मुईन को जेल भेज दिया गया है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि अन्य आरापियों की तलाश की जा रही है।