{"_id":"61004a978ebc3e584527b285","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp64278959","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्ष की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात वर्ष की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्ष की मासूम बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने ले जाकर किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद चार दिन तक सुलह समझौते की कवायद चलती रही, लेकिन सोमवार रात मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया किया 22 जुलाई की शाम को उसकी पुत्री (7) घर पर अकेली थी। पड़ोस में ही रहने वाला किशोर (14) उसके घर में घुस गया। बच्ची को बिस्कुट दिलाने का लालच देकर छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी बच्ची ने अपनी मां को दी। मां का आरोप है कि जब वह उलाहना देने किशोर के घर गई तो उसके परिजनों ने धमकी देकर भगा दिया। गांव के ही कुछ प्रभावशाली लोगों ने सुलह समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। घटना का पता चलने पर सीओ संडीला महावीर सिंह, कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। दीपक ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।