फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

दो दिन पहले नहर में गिरे अधेड़ का शव मिला

Tue, 27 Jul 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। रविवार को शारदा नहर में डूबे परचल रसूलपुर निवासी अधेड़ का शव मंगलवार शाम भिखारीपुर कटिया गांव के सामने नहर से बरामद हो गया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परचल रसूलपुर निवासी राम प्रकाश (46) रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में ऐंचामऊ पुल से शारदा नहर में गिर गया था। इसके बाद से परिजन और पुलिस नहर में उसकी तलाश करा रही थी। मंगलवार शाम गंज जलालाबाद पुलिस चौकी पर कुछ ग्रामीणों ने भिखारीपुर कटिया के सामने नहर पर शव उतराता मिलने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर शिनाख्त की कोशिश की। परचल रसूलपुर निवासी राम देवी ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र राम प्रकाश के रूप में की। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पेास्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed