{"_id":"60f5b3eb8ebc3e79b36d560c","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6410711132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद खलनायक गैंग के चार शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद खलनायक गैंग के चार शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस, स्वाट और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान खलनायक गैंग के चार शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। शातिरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइकें, तीन मोबाइल और असलहे भी बरामद किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया कि रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली की पुलिस हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर पॉलिटेक्निक के निकट बदमाशों की तलाश में पहुंच गई थी। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। कोतवाली पुलिस की मदद के लिए स्वाट और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर शातिरों को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम रितेश उर्फ बाला निवासी आजाद नगर, विकास सिंह निवासी सोमवंशीपुरवा, राजेश उर्फ मोनू निवासी सादिकपुर व जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू निवासी जोगीपुर बताए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन शातिरों के कब्जे से तीन मोबाइल, दो बाइक और दो तमंचे बरामद हुए हैं। ये चारों खलनायक गैंग के बदमाश हैं और जिले भर में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके पास से बरामद बाइक और मोबाइल चोरी के हैं।
विज्ञापन
रितेश उर्फ बाला पर दर्ज हैं आठ मामले
सोशल मीडिया से लेकर अन्य स्थानों तक पर डीके खलनायक गैंग और भाई ऑफ हरदोई के तौर पर बने गैंग में सक्रिय भूमिका निभाने वाला रितेश उर्फ बाला बेहद शातिर है। उस पर शहर कोतवाली में आठ मामले दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमले, लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट आदि के मामले शामिल हैं।