फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

महिला को ले जाकर धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 Jul 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। विवाहिता का धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद सीतापुर के थाना मिश्रिख के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व उसकी शादी सीतापुर के एक कस्बा निवासी महिला से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। बताया कि हरदोई के संडीला कस्बा के मोहल्ला माकूमकुआं निवासी सिराजुद्दीन उर्फ मुन्ना उसके घर पर तंत्रमंत्र करने के बहाने लगभग एक साल पहले घर आया था। पत्नी को झांसे में लेकर झाड़फूंक करने के बहाने संडीला ले गया था।
विज्ञापन

संडीला ले जाकर उसने जबरन उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन करा दिया और प्रसाद के नाम पर शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित ने बताया कि उसने इसकी शिकायत पुलिस व अन्य अधिकारियों से भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच सिराजुद्दीन ने उसे डराया धमकाया और पत्नी पर दबाव बनाकर संपत्ति अपने नाम करने को कहा। बताया कि 24 सितंबर 2020 को जब वह पत्नी को छुड़ाने के लिए संडीला पहुंचा तो सिराजुद्दीन व उसके साथियों ने मारपीट की। जेब में रखे 34 सौ रुपये भी लूट लिए। बताया कि उसने पूरे मामले की शिकायत एसपी से भी की, फिर भी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सिराजुद्दीन व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed