{"_id":"60e1e9fc8ebc3ebf1f1f2b2c","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6381267113","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरसे से वार कर पत्नी को किया अधमरा, पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरसे से वार कर पत्नी को किया अधमरा, पति फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिहानी के सुजौली गांव में पति ने छत पर सो रही पत्नी को फरसे के कई वार कर मरणासन्न कर दिया। पत्नी पर जानलेवा हमले करने के बाद पति भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजौली निवासी महेश्वर शनिवार की रात घर के बाहर सहन में सोया था, जबकि उसकी पत्नी सुनीता देवी चार बच्चों के साथ घर की छत पर सोई थी। बेटी सुनीता व बेटे सत्यम ने बताया कि देर रात उनके पिता बाहरी दीवार से सीढ़ी के सहारे छत पर आ गए और उन्होंने फरसे से मां पर वार करना शुरू कर दिया। बताया कि शोर सुनकर वे जाग गए और शोर मचाने लगे।
इस पर पिता महेश्वर मां को अधमरी हालत में तड़पता छोड़कर भाग गया। सुनीता व सत्यम ने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और घायल को सीएचसी ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ की। प्रभारी कोतवाल रामकेवल तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बच्चे विवाद का कारण नहीं बता सके हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।