फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

पंचायत चुनाव की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 27 Jun 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरपालपुर (हरदोई)। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली में पंचायत चुनाव की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रधान समेत छह लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम बम्हरौली निवासी बालेश कुमार मिश्रा (42) की गांव के बाहर ही आटा चक्की है। शनिवार रात वह आटा चक्की बंद कर घर जा रहा था। घर से कुछ दूर पहले ही उसे ग्राम प्रधान संदीप मिश्रा उर्फ दीपू, सुरेश, अवधेश, आशुतोष, आलोक और विनीत ने घेरकर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मौके पर ही बालेश की मौत हो गई। मारपीट करने वालों में सुरेश व अवधेश और आलोक व आशुतोष सगे भाई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इधर, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालेश के भाई कौशलेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कौशलेंद्र का कहना है कि पंचायत चुनाव में बालेश ने श्यामजी मिश्रा की मदद की थी, जबकि चुनाव में संदीप मिश्रा को जीत मिली। इसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर इलाके में चर्चा कुछ अलग
बम्हरौली में हुई घटना की वजह भले ही पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही हो, लेकिन इसकी असली वजह नशेबाजी है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बालेश शराब पीने का भी आदी था। अक्सर ही वह शराब पीकर गाली गलौज करता था। बताया जाता है कि शनिवार शाम भी उसने मारपीट करने वालों से गाली गलौज की थी। इसी को लेकर आरोपी नाराज थे। घटना में नामजद किए गए कुछ लोग मौके पर मौजूद भी नहीं थे, लेकिन निजी खुन्नस निकालने के लिए उन्हें भी आरोपी बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed