{"_id":"60578e478ebc3e59274e0a4c","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp61908736","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकता मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
घटनास्थल से जांच कर निकलती फॉरेंसिक टीम। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पिलवान खेड़ा में संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत हो गई। उसका शव शनिवार रात घर के अंदर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद आवश्यक नमूने जुटाए। पुलिस ने किशोरी के परिवार के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
पिलवान खेड़ा निवासी राम शरण बटाई पर खेत लेकर कृषि कार्य करता है। लगभग 12 वर्ष पहले रामशरण का विवाह सीतापुर जनपद के बिसवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरगावां निवासी गुड्डी के साथ हुआ था। ग्रामीणों और पुलिस के मुताबिक रामशरण की यह तीसरी शादी थी। गुड्डी देवी की भी दूसरी शादी थी। गुड्डी अपने साथ पुत्री आरती और सुमित को लाई थी, जबकि एक पुत्र अमित को बरगावां में ही छोड़ दिया। अमित का आना जाना पिलवान खेड़ा में बना रहता था। शनिवार रात संदिग्ध हालात में आरती (17) की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की सुबह घरेलू विवाद हुआ था और इसके बाद आरती का शव रात में फांसी पर लटकता मिला। उधर, घटना की सूचना पाकर पहुंचे अमित ने पिता रामशरण, मां गुड्डी और भाई सुमित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि मारपीट करने के बाद इन लोगों ने आरती को फांसी पर लटका दिया। घटना की जानकारी पर सीओ सदर एसआर कुशवाहा, टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक राय सिंह, भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने जुटाए।
प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है, लेकिन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, दूसरी ओर विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान आरती के मामूली चोटों के निशान मिले हैं, लेकिन मौत फांसी लगने के कारण दम घुटने से हुई है।