फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

किशोरी से ननिहाल आए युवक ने किया दुष्कर्म

Mon, 15 Mar 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। कासिमपुर थानाक्षेत्र में रविवार रात खेत के लिए गई किशोरी के साथ ननिहाल आए युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) रविवार रात शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान वहां बिलग्राम निवासी गोलू यादव आ गया। आरोप है कि गोलू ने किशोरी को खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों के मुताबिक गोलू यादव का ननिहाल पीड़िता के गांव में है। इसकी वजह से गोलू का वहां आना जाना बना रहता है। किशोरी ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन प्रकरण की शिकायत लेकर कासिमपुर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव और कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक रघुवंशी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक दीपक रघुवंशी ने बताया कि गोलू यादव के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed