फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,gun shot,hardoi news,old man

संपत्ति विवाद में पुत्रों ने पिता को गोली मारी, गंभीर

Tue, 09 Feb 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,gun shot,hardoi news,old man
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला चौक में विवाहित पुत्री के घर आए बुजुर्ग किसान को संपत्ति के विवाद में उसके बेटों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां से पहले हरदोई और फिर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छतैंया निवासी सियाराम (60) सियाराम खेती करते हैं। उनके पास कृषि योग्य भूमि है। पिछले कुछ दिनों से सियाराम के पुत्र पिंटू और अनूप उससे जमीन पुत्रों के नाम करने के लिए दबाव बना रहे थे। इस पर वह विवाहित पुत्री श्वेता यादव के शाहाबाद कस्बे के चौक स्थित मकान पर आ गया। मंगलवार की शाम पिंटू और अनूप अपने एक साथी दिलीप के साथ अचानक श्वेता के मकान पर पहुंच गए। सियाराम के मुताबिक, तीनों के हाव-भाव देखकर वह सहम गए और घर के अंदर भागने लगे। इसी बीच पुत्रों ने तमंचों से गोली चला दी। पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और सियाराम को सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ भेज दिया गया। शाहाबाद कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed