फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,action,hardoi news

अवर अभियंता के विरुद्ध एफआईआर के आदेश

Tue, 24 Aug 2021 05:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,action,hardoi news
हरदोई। बिलग्राम क्षेत्र पंचायत में प्रशासक तैनात होने के बाद भी भुगतान किए जाने और मजदूरों का भुगतान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता के खाते में भेजे जाने के प्रकरण में डीएम ने सख्त रुख अपना लिया है। डीएम अविनाश कुमार ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी बिलग्राम, जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण श्रद्धा पांडेय को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है, जबकि अवर अभियंता के सब्बर जैदी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बिलग्राम क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल पूरा होने के बाद एसडीएम बिलग्राम एपी श्रीवास्तव को क्षेत्र पंचायत का प्रशासक बनाया गया था। प्रशासक बनाए जाने के बाद एसडीएम ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार को एक गोपनीय पत्र भेजकर कहा था कि प्रशासक तैनात होने के बाद भी बीडीओ ने संज्ञान में लाए बिना ही भुगतान कर दिया। इस पर डीएम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी। जांच कमेटी में तत्कालीन डीडीओ राजेंद्र प्रसाद, डीपीआरओ गिरीशचंद्र और जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता ऋषभ अग्रवाल शामिल थे। जांच टीम ने कार्यकाल पूरा होने से एन पहले 17 मार्च को ही कुछ भुगतान किए जाने की पुष्टि की है। साथ ही विभिन्न मदों से कराए गए 14 कार्यों में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता सैयद अली सब्बर के निजी खाते में 16 लाख 17 हजार 770 रुपये का भुगतान किए जाने का उल्लेख भी जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में किया है। जांच टीम ने इस भुगतान को नियम के विपरीत बताते हुए लिखा है कि श्रमिकों को भुगतान किया जाना चाहिए था। पूरी रिपोर्ट के बाद अब डीएम अविनाश कुमार ने इस मामले में सख्त रुख दिखाते हुए अवर अभियंता सैयद अली सब्बर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही तत्कालीन खंड विकास अधिकारी श्रद्धा पांडेय (जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण) को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने बताया कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed