फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,accident,hardoi news

बाइक और साइकिल की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर

Mon, 20 Sep 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,accident,hardoi news
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र में अतरौली-कोथावां मार्ग पर साइकिल बाइक की चपेट में आ गई। बाइक चला रहे मजदूर की सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। साइकिल सवार वृद्ध को भी गंभीर चोटें आई हैं। बाइक पर सवार तीसरा व्यक्ति घटना के बाद से लापता है।
विज्ञापन

लखनऊ जनपद के माल थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिमाखेड़ा निवासी मेवालाल (35) मजदूरी करता था। रविवार को भी वह गांव निवासी मिथलेश (41) और अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम किरला निवासी नोखेलाल (38) के साथ बाइक से हत्याहरण तीर्थ में स्नान करने गया था। दोपहर बाद वहां से वापस आ रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अतरौली-कोथावां मार्ग पर ग्राम चत्तुरखेड़ा के पास अतरौली की ओर से साइकिल पर आ रहे माल थाना क्षेत्र के ग्राम बबड़ियारू निवासी छविनाथ (60) से टकरा गई। बाइक चला रहा मेवालाल उछलकर सड़क पर सिर के बल जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने की वजह से सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना में नोखेलाल और छविनाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से मिथलेश लापता है। मृतक के परिवार में पत्नी गुड़ाना, एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed