{"_id":"61237b668ebc3e79f250ee3f","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp647665531","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेटे के साथ बाइक से गौसगंज जा रही महिला रास्ते में बाइक पलटने से गिरकर घायल हो गई। उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को गांव में महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी इमराना (42) रविवार दोपहर की बेटे साहिबे आलम के साथ गौसगंज जा रही थीं। मल्लावां गौसगंज रोड पर पुरवावां गांव के पास अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में इमराना गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि हेलमेट न लगाए होने के कारण साहिबे आलम को भी चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल इमराना को इलाज के लिए पहले गौसगंज के एक नर्सिंग होम व इसके बाद लखनऊ के एक अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि इमराना के पति दिल्ली में सिलाई का करता है, उसके चार बेटे व एक बेटी है। सोमवार को परिजनों ने कस्बे में ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।