फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,accident,hardoi news

बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत

Mon, 23 Aug 2021 04:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,accident,hardoi news
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर खेतुई गांव के पास सोमवार की सुबह सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेतुई निवासी बालकराम (60) मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह वह घास काटने के लिए गांव के सामने हरदोई-लखनऊ मार्ग पार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बालकराम की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक परिजनों ने बताया कि बालकराम के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व दो बेटियां हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ओझा ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed