फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,accident,hardoi news

युवक की ट्रेन से कटकर मौत, शिनाख्त नहीं

Tue, 03 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,accident,hardoi news
हरदोई। जहानीखेड़ा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर डेल पंडरवा गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रैक पार कर रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की जहानीखेड़ा पुलिस चौकी के ग्राम डेल पंडरवा के पास शाहजहांपुर-सीतापुर रेल लाइन पार कर रहा युवक वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष रही होगी। उसने गुलाबी शर्ट व नीली जीन्स पहन रखी थी। उसके पास पहचान संबंधी कोई अभिलेख नहीं मिले हैं। बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम करा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed