{"_id":"6109845b8ebc3ec22d409085","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp644133771","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसा बाइक सवार, आग लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, पीछे वाहनों की कतार। संवाद
- फोटो : HARDOI
Link Copied
माधौगंज (हरदोई)। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर मूंगफली के छिलके लादकर जा रहे ट्रक से बाइक चालक भिड़ गया। युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे घुस गया। इसी दौरान बाइक और ट्रक में आग लग गई। झुलसकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों से आग को काबू में किया गया। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक जख्मी हो गया, उसे अस्पताल भेजा गया है। ट्रक का चालक भाग गया।
विज्ञापन
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खंधेरिया खजहानपुर के मजरा पटयिनपुरवा निवासी रामनिवास (21) अपने चचेरे भाई आदर्श (18) के साथ बाइक से हरदोई गया था। शाम को बाइक से वह वापस अपने गांव जा रहा था। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर माधौगंज थाना क्षेत्र में शेखनपुर गांव के निकट मूंगफली के छिलके लदे ट्रक से राम निवास की बाइक टकरा गई। टक्कर होने से ट्रक में आग लग गई। आग लगने से रामनिवास की ट्रक के नीचे ही झुलसकर मौत हो गई जबकि चचेरे भाई आदर्श को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज में भर्ती कराया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। घटना के कारण लगभग 45 मिनट तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद रही और इसके कारण दुर्घटनास्थल के दोनों ओर लंबी लंबी कतारें लग गईं। घटना का पता चलने पर माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।