{"_id":"6101987a8ebc3e584e2f2679","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp6429763185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कुचला मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कुचला मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पाली मार्ग पर ग्राम सफीपुर के निकट सड़क पर युवक का कुचला हुआ शव पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली। शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत होने की बात कही है।
पाली कस्बे के मोहल्ला सरायसैफ निवासी पुनीत मिश्रा (23) वाहन चालक था। मंगलवार की शाम पड़ोसी लालू मिश्रा उर्फ मनोहर की बाइक से घर से निकला था। देर रात शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र मेें पाली मार्ग पर सफीपुर के निकट पुनीत का शव सड़क पर कुचला हुआ मिला। उसकी बाइक पास ही खड़ी मिली। शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान शव के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुनीत के परिवार में पत्नी और एक पुत्री है। वह दो भाइयों में छोटा था। शाहाबाद कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक की मौत मार्ग दुर्घटना में होने की बात सामने आई है। अगर मृतक के परिजन कोई शिकायतीपत्र देंगे तो जांच की जाएगी।