{"_id":"610049ec8ebc3e58393f52a5","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp642787996","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग जगह हुए हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अटिया शाहपुर निवासी विपिन मंगलवार को मां रामप्यारी के साथ हुलासपुर से आटा लेकर साइकिल से घर पर वापस जा रहा था। रास्ते में गांव से कुछ पहले ही उसकी साइकिल में बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में विपिन समेत हेलमेट न लगाए होने पर बाइक सवार हरैया गांव निवासी सुनील, सुरेंद्र व कंसुआ गांव निवासी गोविंद घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दूसरी घटना बेनीगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। थाना कछौना के पूरब खेड़ा निवासी चंदन सुबह बाइक से नैमिषारण्य जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)