{"_id":"60edcfe48ebc3ed01c32d9b3","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp640013486","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर उधरनपुर गांव के पास सोमवार की रात किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। एक युवक की सीएचसी ले जाते वक्त मौत हो गई, जबकि दूसरे ने देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वाले एक युवक के शव का यहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
कोतवाली के ग्राम नसीरपुर निवासी अनुराग (24) सोमवार को गांव के ही साथी सुबोध (30) व धर्मपाल (35) के साथ बाइक से शाहजहांपुर के सेहरामऊ स्थित शकंभरी देवी देव स्थान पर मेला देखने गया था। देर रात लौटते समय रास्ते में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर उधनपुर से कुछ दूरी पर स्थित नालंदा स्कूल के पास किसी वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया।
वहीं हालत नाजुक होने पर अन्य दोनों घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान धर्मपाल की भी मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अनुराग अविवाहित था, उसकी एक बहन भी है। धर्मपाल की शादी हो चुकी थी। उसके तीन बेटे व बेटी है। अनुराग व धर्मपाल दोनों खेती करते थे। पुलिस ने अनुराग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि अनुराग के शव का यहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। धर्मपाल की मौत लखनऊ में होने के कारण उसके शव का वहीं में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।