फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,accident,hardoi news

एंबुलेंस ने ऑटो में टक्कर मारी,गर्भवती समेत तीन घायल

Sun, 27 Jun 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,accident,hardoi news
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में नानकगंज के निकट शनिवार की देर रात निजी एंबुलेंस आटो में टक्कर मारते हुए सड़क के खड़ी कार में जा घुसी। हादसे में आटो सवार गर्भवती महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सक ने महिला को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के अस्पताल में महिला ने मृत बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी लक्ष्मी (37) गर्भवती थी। शनिवार की देर शाम प्रसव पीड़ा होने पर पति अनिल और देवर सुनील उसे आटो से जिला महिला अस्पताल ले जा रहे थे। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नानक गंज के पास तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस ने आटो में टक्कर मार दी और सामने खड़ी कार में जा घुसी। हादसे में आटो सवार सभी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां से डॉक्टर ने लक्ष्मी को लखनऊ रेफर कर दिया, वहां पर उसने प्रसव के दौरान मृत बच्ची को जन्म दिया है।
विज्ञापन

डॉक्टर ने अभी उसकी हालत नाजुक बताई है। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक के नशे में होने से हादसा हुआ है। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed