{"_id":"60b67cef8ebc3e3fe62f492a","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp6315344138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर सहायक अध्यापिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर सहायक अध्यापिका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पति के साथ निर्माणाधीन मकान देखने बाइक से जा रही सहायक अध्यापिका को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अशराफ टोला निवासी अभिषेक पांडे का नया मकान शहर के ही मोहल्ला आजाद नगर में बन रहा है। अभिषेक की पत्नी शिवानी (40) हबीबपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। मंगलवार को सुबह लगभग दस बजे अभिषेक पत्नी शिवानी के साथ बाइक से आजाद नगर में निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था। जेल रोड पर डीएम चौराहा के निकट पीछे से आए ट्रक ने अभिषेक की बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण शिवानी उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही शिवानी की मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर अभिषेक ने पुलिस को तहरीर दी है। शिवानी के दो पुत्र पार्थ और देवांश हैं। घटना के बाद शिवानी की सास मुन्नी देवी बदहवास हो गई। उन्हें अन्य परिजनों और महिलाओं ने किसी तरह संभाला।