फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,accident,FIR,hardoi news

रेडीमेड की दुकान में लगी आग, 15 लाख का नुकसान

Sun, 04 Jul 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,accident,FIR,hardoi news
हरदोई। संडीला कस्बे में पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में शनिवार की देर रात आग लग गई। पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाई। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक आग लगने से दुकान में रखा लगभग 10 से 15 लाख रुपये की कीमत का सामान जल गया।
विज्ञापन

कस्बे में पोस्ट ऑफिस के सामने रहने वाले पुनीत बाथम मकान के नीचे हिस्से में बनी दुकान में रेडीमेड गारमेंटस का काम करते हैं। देर रात लगभग दो बजे दुकान से धुआं आने पर पुनीत नीचे पहुंचे तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई थी। पुनीत से इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था।
विज्ञापन

पुनीत ने बताया कि दुकान में आग शार्ट सर्किट के चलते लगी। आग लगने से दुकान मेें रखा लगभग 10 से 15 लाख रुपये का सामान जल गया है। इधर, रविवार की दोपहर विधायक राजकुमार अग्रवाल ने दुकान पर पहुंच कर पुनीत से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। विधायक ने प्रशासन से संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed