{"_id":"5f32db618ebc3e3ccf2ffbb9","slug":"crime-branch-team-found-missing-mallawan-palika-president-hardoi-news-knp5763751177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लावां नगर पालिकाध्यक्ष लापता, गाड़ी मथुरा में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लावां नगर पालिकाध्यक्ष लापता, गाड़ी मथुरा में मिली
विज्ञापन
लापता हुए हरदोई के मल्लावां नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आठ अगस्त की रात घर से निकलने के बाद संदिग्ध हालात में लापता हुए मल्लावां नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल को मंगलवार देर शाम क्राइम ब्रांच की टीम ने कानपुर में तलाश लिया। टीम उनको लेकर हरदोई रवाना हो गई है। सोमवार को उनकी सफारी गाड़ी मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के ग्राम गोलागांव में कीचड़ में लावारिस खड़ी मिली थी। मामले में उनके बड़े भाई ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मल्लावां कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी अंकित जायसवाल मल्लावां नगर पालिकाध्यक्ष हैं। अंकित के बड़े भाई विशाल उनके प्रतिनिधि हैं। विशाल ने मंगलवार को कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया था कि अंकित आठ अगस्त की रात 11 बजे से लापता हैं। सूत्रों के मुताबिक अंकित घर से सफारी गाड़ी से अकेले ही निकले थे। उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से भी ये बात पता चली है। एसपी अमित कुमार ने पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेकर स्वाट, एसओजी, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल सहित पुलिस की पांच टीमें उनकी तलाश में लगा दीं। हरपालपुर और बिलग्राम सीओ को भी खुलासे के लिए लगा दिया।
अंकित की गाड़ी मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गोला गांव में कीचड़ में फंसी मिली थी। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे गाड़ी लावारिस मिलने पर बलदेव पुलिस ने इसे थाने में खड़ा करवा दिया था। मथुरा के एसपी देहात श्रीशचंद्र के मुताबिक कार की तलाशी के दौरान उससे बरामद विजिटिंग कार्ड में दर्ज नंबर से संपर्क किया गया तो पता चला कि कार नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल की है। अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि गोला गांव तक कार लेकर कौन आया। जांच की जा रही है। देर शाम क्राइम ब्रांच की टीम ने अंकित को कानपुर में तलाश लिया। मामले में पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसमें घरेलू विवाद से लेकर राजनीतिक प्रतिस्पर्धा, ठेकेदारी आदि बिंदु शामिल हैं।