फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   create camp in blocks for pention holders

पेंशन धारकों के लिए ब्लॉकों पर लगाए जाएं कैंप: डीएम

Tue, 02 Jul 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
create camp in blocks for pention holders
हरदोई। तहसील सभागार में मंगलवार को डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी अधिकारी शासन की मंशानुरूप सुबह 9 से 11 बजे तक कार्यालय में बैठें और जन शिकायतें सुनें। प्रशासन क्रास चेकिंग कराएगा, अगर कहीं लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकारी भूमियों, चकरोड एवं तालाबों पर कब्जा संबंधी शिकायतों की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भू माफिया एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। जिन कोटेदारों द्वारा नियमित राशन वितरण नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। पेंशन धारकों की सहूलियत के लिए ब्लॉक वार कैंप आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने बिजली कटौती व फाल्ट के मामलों में अविलंब कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि खराब ट्रांसफार्मर व जर्जर तार बदलवाकर लोगों को निर्बाध आपूर्ति दी जाए। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि सीओ व एसओ अपने क्षेत्र में शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करें। गंभीर अपराधों में वांछित अपराधी को हर हाल में जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में मुख्यमंत्री अग्निकांड सहायता योजना के तहत 43 किसानों को 2 लाख 67 हजार रुपये की चेकें सौंपी गईं। समाधान दिवस में कुल 259 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से मात्र 26 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार, सीएमओ एसके रावत, एडीएम संजय कुमार सिंह, डीएफओ राकेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed