फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   couple killed pickup driver

बेटी से बात करते देख दंपति ने की थी पिकप चालक की हत्या

Sat, 11 Jan 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
couple killed pickup driver
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुलारपुर के मजरा बघुवामऊ के पिकअप चालक की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। कासिमपुर पुलिस ने युवक की प्रेमिका की मां-पिता और बहन को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि बेटी से बात करते देख दंपति ने युवक के सिर पर डंडा मारकर हत्या की थी। पूछताछ में हत्यारोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार ने बताया कि बघुवामऊ निवासी सलमान (22) पुत्र मुनव्वर पिकअप चालक था। वह चार जनवरी को दूध लादने गया था। दूसरे दिन उसका शव कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रज्जाकखेड़ा के पास माइनर में पड़ा मिला था। घटना में मृतक के भाई असलम ने रज्जाकखेड़ा निवासी राजेंद्र पर पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव फेंकने का आरोप लगाया था। एसपी ने बताया कि घटना में युवक का रज्जाकखेड़ा निवासी किशोरी से प्रेम-प्रसंग होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर रज्जाकखेड़ा निवासी प्रेमिका के पिता पूरनलाल, मां रमावती व बहन नीलम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने जुर्म कबूल किया। पूरनलाल ने बताया कि चार जनवरी को उसकी पत्नी रमावती ने सलमान को छोटी बेटी के साथ बात करते देख लिया था। पत्नी ने इसकी जानकारी उसे दी थी। जिस पर पूरनलाल ने मौके पर जाकर सलमान के सिर पर डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद उसने पत्नी और बड़ी बेटी नीलम के साथ मिलकर उसे घसीटकर माइनर में फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा व मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed