फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Couple and their sons attacked in a dispute over building a platform

Hardoi News: चबूतरा बनाने के विवाद में दंपती पर बेटों समेत हमला

Sat, 23 Aug 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Couple and their sons attacked in a dispute over building a platform
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गंगा में चबूतरा बनाने को लेकर विवाद हो गया। होमगार्ड ने परिजनों समेत एक परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में दंपती और उनके दो पुत्र घायल हो गए। इनमें से मां-बेटा को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शाहपुर गंगा निवासी नारेंद्र शुक्ला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके मकान तक इंटरलॉकिंग बनाए जाने का काम चल रहा है। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे गांव के होमगार्ड शिव शंकर मिश्रा अपने पुत्र शिवा व भतीजों मनीष और जुगुल किशोर के साथ उनकी जमीन पर चबूतरा बनाने लगे। विरोध करने पर नारेंद्र को लाठी-डंडों से पीटने लगे। शोर सुनकर पत्नी शीलू, पुत्र शिवम और अमन बचाने लगे तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और फावड़े से वारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान शीलू बेहोश हो गई। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां शीलू और शिवम की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। प्रशिक्षु सीओ हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर होमगार्ड समेत चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed